प्रभु सेवा परिवार ने 24 दिसंम्बर 2021 से 01 जनवरी 2022 तक 8 दिनों की निरन्तर अवधि के लिए द्वारिका पुरी घाम, गुजरात में अपनी पहली श्रीमद्मागवत कथा का आयोजन किया | कथा को ईश्वर चैनल पर भी लाइव प्रसारित किया गया था। प्रभु सेवा परिवार ने गुजरात के द्वारिका पुरी धाम आयोजित की जा रही भागवत कथा के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए सोशल मिडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर पोस्टर एवं बैनर जारी किए | जनता के लिए पोस्टर के नमूने तथा ईश्वर चैनल पर मीडिया कवरेज की झलक:
प्रभु सेवा परिवार ने 19 मई 2022 से 30 मई 2022 तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ तक चार धाम यात्रा का आयोजन किया | इस यात्रा के माध्यम से भक्तों ने गुरूजी के साथ धाम में भाग लिया। भक्तों के लिए आवास की व्यवस्था प्रभु सेवा परिवार द्वारा की गई थी | जनता के लिए पोस्टर के नमूने हैं:
प्रभु सेवा परिवार ने 18 जुलाई 2022 से 25 जुलाई 2022 तक कोलकाता के लिलुआ में शिव महापुराण का भी किया इसे सुभारती चैनल पर डिजिटल रूप से प्रसारित किया गया | सुभारती चैनल पर डी-लाइव प्रसारण की कुछ झलकियां हैं:
प्रभु सेवा परिवार ने 24 दिसंम्बर 2022 से 07 जनवरी 2023 तक 15 दिनों की निरन्तर अवधि के लिए दक्षिण भारत की यात्रा और रामेश्वरम धाम में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया। कथा को शुभारती चैनल पर विशेष प्रसारण किया गया था। प्रभु सेवा परिवार ने दक्षिण भारत की यात्रा एवं रामेश्वरम धाम में आयाजित की जा रही श्रीराम कथा के बारे में जनता कों जागरूक करने के लिए सोशल मिडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर पोस्टर एवं बैनर जारी किए। जनता के लिए पोस्टर के नमूने तथा शुभारती चैनल पर मीडिया कवरेज की
प्रभु सेवा परिवार ने 02 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 तक गुरूपूर्णिमा के शुभभवसर पर अयोध्या धाम में संगीतमय श्री राम कथा का विशाल आयोजन एवं 3 जुलाई को गुरूपूर्णिमा भव्य रूप से मनाया गया | अयोध्या धाम में सरयू स्नान, रामलला दर्शन, कनक भवन दर्शन, हनुमान गढी दर्शन एवं अयोध्या के समस्त मन्दिरों का दर्शन संतजनो का दर्शन का पूर्ण लाभ मिला इस आयोजन के माध्यम से भक्तों ने गुरूजी के साथ गुरूपूर्णिमा धूम-धाम से मनाया। भक्तों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था प्रभु सेवा परिवार द्वारा की गई थी | जनता के लिए पोस्टर के नमूने हैं:
प्रभु सेवा परिवार ने 08 अगस्त 2023 से 17 अगस्त 2023 तक बद्रीनाथ धाम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया | गुरूजी के साथ बद्रीनाथ भगवान के दर्शन, भारत के प्रथम ग्राम मणिभद्रपुरी (माणा) का भ्रमण, माँ सरस्वती का उदगम एवं स्वर्ग जाने का रास्ता का दर्शन किया। और इसे दिशा भक्ति चैनल पर डिजिटल रूप से प्रसारित किया गया।
26 दिसम्बर 2023 से 01 जनवरी 2024 तक जगन्नाथपुरी धाम में नये साल के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का सफल आयोजन एवं भगवान जगन्नाथपुरी के दर्शन, कोर्णाक मन्दिर, महा लिंगराज मन्दिर भूवनेश्वर, साक्षी गोपाल मन्दिर और समुन्द्र के दर्शन |
09 जुलाई 2024 से 12 जुलाई 2024 तक श्रीनगर कश्मीर मे गुरूजी के साथ अमरनाथ यात्रा बाबा बर्फानी के दर्शन, खीर भवानी माता के दर्शन, डल झील एवं मुगल गार्डन एवं श्रीनगर का प्राकृतिक सौन्दर्य दर्शन |
20 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बृज चौरासी की यात्रा | 20 जुलाई को वृन्दावन में गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया | 21 जुलाई से 28 जुलाई तक ए.सी वाहन द्वारा चौरासी कौस की दर्शन यात्रा वूंदावन धाम, वरसाना धाम, नन्द गाँव, गोकुल, मान सरोवर, रमन रेती, गोवर्धन की परिक्रमा, कोसी गोमती सरोवर, ब्रज के चारो धाम, चीरघाट, मानसी गंगा, कालिया मर्दन आदि के दर्शन पूजन गुरूजी के साथ किया |
13 सितम्बर 2024 से 17 सितम्बर 2024 तक उत्तराखण्ड में गुरूजी के साथ यमनोत्री मैया का दर्शन पूजन तप्तकुण्ड में स्नान , ऋषीकेश में नीलकंठ महादेव के दर्शन, हरिद्वार में मंशा देवी एवं चंढी देवी गंगा स्नान एवं गंगा आरती
प्रयाग महाकुम्भ के अवसर पर बसंत पंचमी से माघ पूर्णिमा तक (02/02/2025 से 12/02/2025) कुम्भ क्षेत्र में श्री राम कथा का सफल आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में लोगो भण्डारा प्रसाद का वितरण किया गया साथ ही कुम्भ क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराया | इस श्रीराम कथा का लाइव प्रसारण ईश्वर चैनल पर किया गया ।
4 मार्च से 11 मार्च 2025 तक महाराज परीक्षित जी की भागवत कथा श्रवण स्थल शुकताल उ0प्र0 में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया | जिस अवसर पर सन्तो का भण्डारा प्रसाद का वितरण किया गया |
गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रभु सेवा धाम लखनऊ गुरूजी के निज निवास पर 07/07/2025 से 9/7/2025 तक दशरथ चरित्र पर प्रवचन एवं 10/07/2025 गुरूपूर्णिमा के दिन गुरूपूजन, गुरूदीक्षा, गुरूतत्व पर प्रवचन के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया ।
14/08/2025 से 20/08/2025 तक गुरूजी के सानिध्य में श्रीलंका की विदेश यात्रा में अशोक वाटिका में सुन्दर पाठ का सफल आयोजन किया साथ ही साथ धार्मिक स्थलो का दर्शन मिला साथ ही मे अध्यात्म भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यो को भी निकट से अनुभव करने का सौभाग्य मिला । गुरू जी द्वारा समय-2 पर सुन्दर कथा का श्रवण लाभ प्राप्त हुआ |
02/07/2025 से 27/07/2025 तक ए. सी. मार्केट हावड़ा में कष्ण भक्त मीरा चरित्र पर बहुत ही सुन्दर तथा का आयोजन किया गया।
06/09/2025 से 13/09/2025 तक श्राद्ध पक्ष में पितरो के उद्धार हेतु हरिद्वार में चण्डीगढ़ भवन श्रीमद् भागवत कथा का सफल आयोजन के साथ भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिनसे काफी संख्या में लोगो का लाभ प्राप्त हुआ।